फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Death of newborn son of army soldier

Siddharthnagar News: सेना के जवान के नवजात बेटे की मौत, इमरजेंसी गेट पर प्रदर्शन

Wed, 20 Sep 2023 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Sep 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Death of newborn son of army soldier
सिद्धार्थनगर। सेना के जवान के नवजात बेटे की मौत से आक्रोशित लोग मंगलवार शाम पहले मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर और वहां से इमरजेंसी गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर आरोप लगाया कि कई बार बुलाने के बाद शराब के नशे में गुटखा खाकर पहुंचा और इलाज करने के बजाए रेफर कर दिया। इस वजह से बच्चे की ले जाते समय जान चली गई। अगर रेफर करने के बजाए समय से इलाज करता तो शायद बच्चे की मौत न होती। सीओ और शहर कोतवाल के पहुंचने और समझाने के बाद मामला शांत हुआ। पीड़ित ने प्राचार्य को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


खेसरहा थाना क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी राज सिंह सेना के जवान हैं और मौजूदा समय में उनकी तैनाती हिमाचल प्रदेश में है। राज सिंह के मुताबिक उनकी पत्नी का डिलिवरी होना था। जहां सोमवार सुबह 7:30 बजे महिला अस्पताल में पत्नी को भर्ती कराया गया। ऑपरेशन से लड़का पैदा हुआ। चिकित्सक ने बताया कि बच्चा स्वास्थ्य है। रात 12:40 एकाएक लंबी-लंबी सांस लेने लगा तो नर्स ने मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में बच्चे को भर्ती करने की सलाह दी। वार्ड में लेकर पहुंचे तो पता चला कि चिकित्सक नहीं है, उधर बच्चे की हालत बिगड़ रही थी। नर्स से ऑक्सीजन लगाने के लिए कहा तो वह नहीं सुनी। लगभग 2:50 बजे चिकित्सक एसएल पटेल शराब के नशे में गुटका चबाते हुए पहुंचे। जब उनसे इलाज के बारे में कहा गया तो इलाज करने के बजाए बिना बच्चे को देखे ही बोले स्थिति खराब है और रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय धानी के पास ही बच्चे की मौत हो गई। अगर समय से इलाज शुरू होता तो शायद बच्चे की जान नहीं जाती है। राज सिंह ने प्राचार्य को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच करके चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


---

पहले सड़क फिर गेट पर लोगों ने किया प्रदर्शन

सेना के जवान राज सिंह ने जब लोगों को बताया कि चिकित्सक की लापरवाही से उनके नवजात बेटे की मौत हो गई तो लोग आक्रोशित हो गए। सिंद्धात यादव, शाहरुख पाठन और विजय यादव सहित सैकड़ों की संख्या में लोग राज सिंह के साथ खड़े हो गए। चिकित्सक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पर मेडिकल कॉलेज गेट के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगाकर कार्रवाई की मांग करने लगे। मामले की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उनके समझाने के बाद 10 मिनट में जाम को खत्म हो गया। लेकिन आक्रोशित युवक इमरजेंसी गेट पर पहुंचकर बैठ गए और चिकित्सक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला और न बिगड़े और अस्पताल में मरीजों को दिक्कत न होने इसे देखते हुए सीओ सदर अखिलेश वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। सीओ और कोतवाल ने समझाया और फिर प्राचार्य एके झा को शिकायती पत्र दिया। जांच करके कार्रवाई का भरोसा देने के बाद पीड़ित पक्ष के साथ अन्य लोग शांत हुए और विरोध प्रदर्शन बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

विवादों में रहते हैं चिकित्सक

मेडिकल कॉलेज में तैनात बालरोग विशेष डॉक्टर एसएल पटेल का विवादों से नाता रहा है। वह हर दो माह पर किसी ने किसी विवाद से चर्चा में आ ही जाते हैं। दो माह पहले भी बाहर से पैथालाजी वाले को बुलाकर वार्ड में बच्चों की जांच कराने को लेकर विवादों से घिरे थे। हर बच्चे से 1000 से 1500 रुपये वसूली करने का मरीजों के बच्चों ने आरोप लगाया था। केबिन में घेर लिए थे। विरोध बढ़ता हुआ देखकर वह केबिन छोड़कर भाग खड़े हुए थे। लेकिन कार्रवाई करने के बजाए उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई। वार्ड की पूरी जिम्मेदारी दे दी गई। लोगों का कहना है कि उनके अंदर पता नहीं कौन सी खूबी है कि गंभीर आरोपों से घिरने के बाद कार्रवाई होने के बजाए उनकी जिम्मेदारी में इजाफा कर दिया जा रहा है। लोग जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।


---

बोले जिम्मेदार

बच्चे की हालत गंभीर रही होगी तभी चिकित्सक ने रेफर किया है। अस्पताल में मौत भी नहीं हुई है, ले जाते समय मौत बताया जा रहा है। फिलहाल जो आरोप लगे हैं, उसकी जांच होगी। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

-डॉ. एके झा प्राचार्य, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed