फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Death of an old man in jail in rape case

दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद वृद्ध की मौत

Mon, 19 Jul 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Death of an old man in jail in rape case
दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद वृद्ध की मौत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दुष्कर्म के मामले में जिला कारागार में बंद वृद्ध बंदी की सोमवार को तबीयत खराब हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उस बंदी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया है।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी हसन रजा (78) नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2019 में जिला कारागार में बंद था। सोमवार की सुबह अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। उसके बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था केे बीच जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हार्ट में दिक्कत होने के कारण इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य बीमारी भी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल अधीक्षक आरके पांडेय ने बताया कि वृद्ध बंदी की मौत हुई है। उसे हार्ट की दिक्कत थी। इलाज चल रहा था। जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed