फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Death of a teenager going to give milk, another injured

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आई साइकिल, एक की मौत एक जख्मी

Wed, 13 Jan 2021 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Death of a teenager going to give milk, another injured
दूध देने जा रहे किशोर की मौत, दूसरा जख्मी
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हुआ सड़क हादसा
बांसी कोतवाली क्षेत्र के मिठवल चौराहे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। दूध देने जा रहे साइकिल सवार दो किशोर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में एक किशोर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे को बांसी पीएचसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना बुधवार मिठवल चौराहे के पास हुई है।

पथरा क्षेत्र के पाला निवासी धमेंद्र (14) पुत्र बालकेश अपने साथी शमशाद (13) पुत्र फजलुरहमान के साथ बुधवार की सुबह नौ बजे साइकिल से मिठवल चौराहे पर दूध देने जा रहा था। वह चौराहे पर पहुंचा ही था कि सामने से भूसी लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शमशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन शमशाद को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल बांसी शैलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेते हुए थाने पर भेज दिया गया। मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed