फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The death of a child from being electrocuted

करंट लगने से बालक की मौत

Sun, 12 Feb 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 12 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
The death of a child from being electrocuted
electrocuted
सिद्धार्थनगर। बिजली विभाग की लापरवाही ने फिर एक बालक की जान ले ली है। मामला लोटन कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव का है। सुबह से ही टूटे बिजली के तार को न जोड़े जाने से पास में खेल रहा बालक उसकी चपेट में आ गया। बुरी तरह झुलसे बालक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

क्षेत्र के परसौना गांव निवासी गुरुचरन के घर के सामने रविवार की सुबह बिजली का तार टूटकर गिर गया था। ग्रामीणों के मुताबिक तार टूटने की सूचना सुबह ही विभागीय कर्मचारियों को दे दी गई थी। आपूर्ति बंद कर तार जोड़ने को भी कहा गया था, लेकिन आश्वासन देकर कर्मचारी नहीं आए। दोपहर में कुछ बच्चे वहां खेल रहे थे। इस दौरान गुरुचरन का आठ वर्षीय पुत्र अभिमन्यु तार के संपर्क में आ गया। इससे वह करंट से बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण पहुंचे। आपूर्ति बंद कराकर बच्चे को करंट से मुक्त कराया गया।
विज्ञापन

घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि बिजली विभाग के स्थानीय कर्मचारियों ने सूचना पर तत्काल सक्रियता दिखाई होती तो यह हादसा नहीं होता। विभागीय लापरवाही से लोगों में रोष है। इस संबंध में एक्सईएन घनश्याम मिश्र का कहना था कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर तार टूटने की सूचना देने के बाद भी आपूर्ति बंद नहीं की गई थी तो संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed