{"_id":"678e86e05d9d15200c07e042","slug":"dead-body-of-youth-missing-10-days-ago-found-in-river-15-km-away-suspicion-of-murder-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-131040-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 10 दिन पहले लापता युवक की 15 किमी दूर नदी में मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 10 दिन पहले लापता युवक की 15 किमी दूर नदी में मिली लाश, हत्या की आशंका
विज्ञापन
उसका क्षेत्र के नदी में लापता युवक आकाश अग्रहरि का शव मिलने के बाद पीएम हाउस पर परिजनों से घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ से आठ जनवरी को घर से चाय पीने की बात कहकर गए युवक का शव 10 दिन बाद घर से 15 किलोमीटर दूर उसका थाना क्षेत्र के खजूरडाड़ के पास नदी में मिला। शव देखने के बाद लग रहा है कि कई दिन पहले उसकी मौत हो गई। हालात देखकर लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
क्योंकि उल्टा रूट पर वह कैसे पहुंचा, यह किसी को हजम नहीं हो रहा है। क्योंकि वह बाइक और मोबाइल लेकर नहीं गया था। ऐसे में वहां तक कैसे पहुंचा। पहचान होने के बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।
सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ के सुभाष नगर निवासी आकाश अग्रहरि (26) पुत्र सुभाष चंद्र अग्रहरि पांच भाइयों में सबसे छोटा था और पुरानी नौगढ़ में किराने का थोक विक्रेता था। परिवार के मुताबिक आठ जनवरी की शाम लगभग पांच बजे चाय पीने की बात कहकर घर से पैदल निकला और देर रात तक घर नहीं लौटा।
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। दूसरे दिन सुबह पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस की जांच शुरू हुई तो घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में वह पैदल जाते हुए देखा जा रहा है, लेकिन वह कुछ ही कदम तक देखा गया। इसके बाद आगे कहां गया इस बारे में जानकारी नहीं हो पाई। पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी। परिवार के लोग भी खोजबीन में लगे थे।
इसी बीच रविवार देर शाम उसका थाना क्षेत्र के खजूरडाड़ बूढ़ी राप्ती नदी के पास के पास एक कटान स्थल पर उसकी लाश मिली। सोमवार को परिवार के लोग लाश मिलने की सूचना पर मोर्चरी पहुंचे और आकाश के रूप में उसकी पहचान की। अचानक लापता हो जाना, 10 दिन बाद लाश का मिलना। इसके पीछे लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि शव के पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा कि युवक डूबकर मरा या हत्या हुई। क्योंकि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं।