{"_id":"63600145c4a33d08276f1cbc","slug":"dead-body-of-youth-found-in-pit-in-dhebarua-siddharthnagar-news-gkp455701423","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढे में मिला युवक का शव
विज्ञापन
गड्ढे में मिला युवक का शव
तुलसियापुर। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के जिगनिहवा उर्फ धनौरी गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे गड्ढे में युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के जिगनिहवा उर्फ धनौरी के रहने वाले गंगाराम विश्वकर्मा (30) पुत्र चंदे का शव अपने ही गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे गड्ढे में मिला है। परिजनों के मुताबिक, गंगाराम किसी काम से रविवार की शाम बढ़नी गए थे और पूरी रात घर वापस नहीं आए थे। परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिले और सोमवार की सुबह उनका शव रेलवे ट्रैक के किनारे मिला।
ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना ढेबरुआ पुलिस को दी। इस संबंध में ढेबरुआ के एसएचओ राहुल सिंह यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।