फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of young man found hanging from fan in room

Siddharthnagar News: कमरे में पंखे से लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Mon, 06 Mar 2023 02:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Mar 2023 02:05 PM IST
सार

एसओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। प्रथमदृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging from fan in room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के कटहना गांव में शनिवार रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत के पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन आत्महत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के कटहना गांव निवासी अनिकेत (20) पुत्र बाढू शनिवार को खाना खाने के बाद देर शाम कमरे में सो गया था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिवार के लोग खटखटाने लगे। जब आवाज नहीं आई तो अनहोनी के डर से कुछ लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया।
विज्ञापन


कमरे के अंदर का दृश्य देखकर लोगों का होश उड़ गया। अनिकेत कमरे में पंखे से लटक रहा था। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव को फंदे से उतरवाया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ अभिमन्यु सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। प्रथमदृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed