फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of student found hanging in rented room

Siddharthnagar News: किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Wed, 09 Oct 2024 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of student found hanging in rented room
- सदर थाने के वन विभाग कॉलोनी का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर के वन विभाग कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक छात्रा का शव छत के कुंडे से लटकता हुआ मिला। साथ में रहने वाली छात्रा की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा कुशीनगर जनपद की निवासी है। वह ऑटोमेट्री डिप्लोमा की छात्रा थी।

कुशीनगर के नबुआ नौरंगिया के कउसार गांव निवासी शशिकला (22) पुत्र प्रसून कुशवाहा वन विभाग कॉलोनी में किराये के कमरे में रहकर एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करती थी। साथ में रहने वाली छात्रा के मुताबिक मंगलवार सुबह उसने पढ़ने जाने के लिए बोला तो शशिकला ने से मनाकर दिया और कहा कि तबीयत ठीक नहीं है। आज नहीं जाएंगे। इसके बाद वह क्लास करने के लिए चली गई थी। जब लौटी तो कमरे छत के कुंडे से फंदे के सहारे उसका शव लटका रहा था। अस्पताल की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई। शहर कोतवाल संतोष तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। अभी तक परिवार की ओर से कोई शिकायत भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed