फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of missing youth found in sack, case of murder registered

Siddharthnagar News: लापता युवक की बोरे में मिली लाश, हत्या का केस दर्ज

Thu, 22 Feb 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 22 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Dead body of missing youth found in sack, case of murder registered
सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया-पकड़ी मार्ग पर स्थित नगरा गांव के पास सड़क के किनारे बोरे में युवक की लाश मिली। मृतक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। मृत युवक चार दिन से घर से लापता था और उसका थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज था। लोग आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि हत्या करके शव को बोरी में लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के साड़ी निवासी साड़ी निवासी प्रशांत गुप्ता (35) पुत्र वासुदेव गुप्ता पिता की मृत्यु के बाद पत्नी सोनी और पुत्र सुशांत (10) और बेटी दीक्षा (8) के साथ नगर के ही भीमापार में रहता था। एआरटीओ कार्यालय के पास फोटो कॉपी की दुकान करता था। मां रामा देवी के मुताबिक 17 फरवरी को वह घर से उसका किसी ढ़ाबे पर खाना खाने गया था। वहां उसका थाना क्षेत्र के उसका कस्बे में सुसराल में बच्चों के पास चल गया था। उसी दिन शाम से उसका मोबाइल बंद है। पता करने पर जानकारी मिली की ससुराल में भी नहीं है। दूसरे दिन 18 फरवरी को उसका थाना में गायब होने की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया था। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी कि बुधवार सुबह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया-पकड़ी मुख्य मार्ग पर नगर गांव के पास बोरी में एक लाश मिली। मामले जानकारी मिलने के बाद जोगिया कोतवाल अनुज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। गुमशुदा के बारे में उसका पुलिस से संपर्क किया। मां ने शव का पहचान बेटे प्रशांत के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने गुमशुदगी वाले मुकदमें में हत्या की धारा बढ़ा दी है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के सिर और चेहरे मिले हैं चोट के निशान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव को बोरे से निकलने के बाद देखा गया कि मृतक के सिर और चेहरे व गले पर चोट के निशान थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि पिटाई की गई करके हत्या कर दी गई हो। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत चोट या फिर अन्य वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री प्लान मर्डर का संकेत

मृतक प्रशांत सदर थाना क्षेत्र के भीमापार में रहता था। उसकी ससुराल उसका थाना क्षेत्र के उसका कस्बे में थी। वह उसका कस्बे में अपने ससुराल में गया हुआ था। उसका से लापता होता है। ससुराल वाले आगे नहीं आते हैं। मां आगे बढ़ती है और गुमशुदगी का केस दर्ज होता है। दूसरे दिन बिनैका गांव के पास बाइक मिलती है, जो सदर थाना क्षेत्र में हैं। चार दिन बाद जोगिया कोतवाली क्षेत्र के जोगिया- पकड़ी मुख्य मार्ग पर स्थित नगरा गांव के पास बोरी में लाश मिलती है। जहां लाश मिली है,वहां से उसका थाने का बार्डर लगभग तीन किलोमीटर है। एक हत्या तीन थाना क्षेत्र। रहने वाला सदर का, लापता उसका क्षेत्र से। बाइक सदर में मिलती है और लाश जोगिया कोतवाली क्षेत्र में फेंकी जाती है। घटनाचक्र पर गौर करें तो यह प्री प्लान मर्डर है और भटकाने का प्रयास किया गया है। हालांकि पुलिस की जांच में रहस्य से पर्दा उठ जाएगा।

---

पति की हत्या, पत्नी नहीं पहुंची

मर्चरी हाउस पर गांव की महिलाओं की भीड़ लगी थी। यह मौजूद महिलाएं जहां प्रशांत के अच्छा और नेक होने की बात कर रही थीं। वहीं, पत्नी को बार- बार कर रही थी कि पति की मौत के बाद भी वह देखने के लिए पहुंची। महिलाएं यह भी चर्चा कर रही थीं कि दोनों बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे थे। कई बार उनके बीच कहासुनी होती थी। हर पति और पत्नी में इस प्रकार का तकरार होता है। लेकिन मौत के बाद पत्नी का न आना उसकी निष्ठुरता पर सवाल उठा रहा है। अन्य महिलाएं कई प्रकार का चर्चा कर रही थीं।

बेटे के मौत पर बोली मां

मृतक की मां रामा देवी ने कहा कि हमारा औैर मेरे बेटी की किसी को कोई दुश्मनी नहीं थी। ऐसे में क्योंकि कोई उसकी हत्या करेगा। सुसराल वालों से अकसर तकरार होती थी। पत्नी से भी कई बार विवाद हो चुका है। मेरे बेटे की हत्या हुई है, जिसने भी की होगा, उसे सजा मिलनी चाहिए। पुलिस से उसने यही गुहार लगाई है और कार्रवाई की मांग की है।

उसका में मिली था फोन की आखिरी लोकेशन

गुमशुदगी का केस दर्ज होने के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। प्रशांत के मोबाइल का आखिरी लोकेशन उसका क्षेत्र में होना पाया गया था। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद हुआ है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि उसका क्षेत्र में ही हत्या की गई हो और लाश को दूर लेकर जाकर फेक दिया गया है। कत्ल क्यों और किसने किस बात के लिए किया यह बड़ा सवाल है।
मौके पर पहुंचे आलाअधिकारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ बांसी सतीशचंद्र पांडेय, सीओ सदर सुजीत कुमार राय, एसओ जोगिया अनुज कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव और सर्विलांस सेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल की बारीकी से जांच किया।


बोरे में युवक का शव मिलने की सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। मृतक की पहचान हो गई और उसका थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था। हत्या की धारा में वृद्धि करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले की पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है।

सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed