Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of middle-aged man found in water on the banks of Rapti river

Siddharthnagar News: राप्ती नदी के किनारे पानी में मिला अधेड़ का शव

Mon, 21 Oct 2024 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 21 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged man found in water on the banks of Rapti river
सकारपार। जोगिया उदयपुर कोतवाली क्षेत्र के भंवारी गांव के टोला अजमागढ़ के पास राप्ती नदी के किनारे रविवार सुबह में एक व्यक्ति की लाश मिली। पुलिस ने शव का शिनाख्त करने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के भवांरी गांव निवासी लवकुश विश्वकर्मा (52) पुत्र सत्य नारायण दो दिन पहले किसी काम के लिए घर से बाहर गए थे। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे तो घर वाले परेशान होने लगे। परिवार के लोग इधर-उधर ढूंढने लगे लेकिन लवकुश का कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह अजमागढ़ गांव के कुछ लोग नदी की तरफ टहलने गए थे तो देखा कि नदी के किनारे पानी में एक लाश पड़ी है। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल जोगिया उदयपुर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव के शिनाख्त में जुट गई। शव की पहचान भंवारी निवासी लवकुश पुत्र सत्य नारायण के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक लवकुश अक्सर अजमागढ़ अपने खेतों की तरफ टहलने आता था तो वह नदी में स्नान भी कर लिया करता था। लगता है स्नान करने के दौरान पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी जोगिया मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अजमागढ़ नदी के किनारे शव मिला था। जिसको शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed