फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of hospital operator found hanging under suspicious circumstances

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला अस्पताल संचालक का शव

Tue, 26 Nov 2024 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Dead body of hospital operator found hanging under suspicious circumstances
भारतमारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेवां चौराहा स्थित काइंड हॉस्पिटल के संचालक डॉ. इरफान खान का शव सोमवार शाम करीब सात बजे हॉस्पिटल के एक कमरे में फंदे से लटकता हुए मिला। हॉस्पिटल संचालक चिकित्सक डॉ. इरफान (35) काफी दिनों से तनाव में चल रहे थे। सीएचसी बेवां के बगल संचालित काइंड हॉस्पिटल है। वह हॉस्पिटल में अकेले रहे कमरे से देर तक बाहर नहीं आए तो लोग दरवाजा खोलने को बोल रहे थे मगर जब दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद सूचना पर आए घर वालों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर फंदे से इरफान का शव लटक रहा था। शव को फंदे से उतार घर वाले बिना पुलिस को सूचना दिए गांव लेकर चले गए। वहीं परिवार के लोग मौत का कारण हार्ट अटैक बता रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि सूचना पर जिमड़ी गांव पुलिस गई थी। परिवार के लोगों ने बताया कि पांच माह उनके भाई डॉ सलमान की मौत हो गई थी, उसके बाद वह डिप्रेशन रहते थे और अक्सर कमरे में काफी देर तक अकेले रहते थे। नीचे अस्पताल था, जबकि ऊपर आवास में वह अपनी मां और बहन और छोटे भाई के साथ रहते थे। इरफान अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed