फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of a youth found on side of village in Siddharthnagar, there were marks of knife attack on the body.

Siddharthnagar News: किशोर का गांव किनारे मिला शव- शरीर पर थे चाकू से वार के निशान

Thu, 29 Aug 2024 05:37 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 05:37 PM IST
सार

नगर पंचायत इटवा के द्वारिका नगर वार्ड के विशुनपुर बैराडीह निवासी किशोर उमेश (14) बुधवार देर शाम घर से घूमने गया था। लेकिन, काफी देर तक वापस नहीं आया तो घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी। शाम कर उमेश न तो घर लौटकर आया और जानने वाले किसी के पास गया था। सुबह गांव के दक्षिण नहर में शौच करने गए कुछ लोगों को औंधे मुंह पड़ी एक लाश दिखाई पड़ी।

विज्ञापन
Dead body of a youth found on side of village in Siddharthnagar, there were marks of knife attack on the body.
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची अधिकारियों की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इटवा थाना क्षेत्र के विशुनपुर बैराडीह गांव निवासी एक किशोर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।  बृहस्पतिवार सुबह गांव के पास खून से सना हुआ उसका शव मिला। शरीर पर कई जगह चाकू से वार के निशान थे। परिवार के मुताबिक, बुधवार रात से ही वह लापता था। हत्या को लेकर लोग हैरत में हैं।
विज्ञापन


परिवार के लोगों का कहना है कि उनका किसी से विवाद भी नहीं है, फिर किसने बेटे की हत्या कर दी। परिजनों का भी मानना है कि कहीं बेटे ने कोई घटना न देख ली हो, जिसे छिपाने के लिए हत्या कर दी गई हो। फिलहाल पुलिस की कई टीम जांच के लिए लगी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आला अधिकारियों ने घटना स्थल की जांच की है।
विज्ञापन


नगर पंचायत इटवा के द्वारिका नगर वार्ड के विशुनपुर बैराडीह निवासी किशोर उमेश (14) बुधवार देर शाम घर से घूमने गया था। लेकिन, काफी देर तक वापस नहीं आया तो  घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी। शाम कर उमेश न तो घर लौटकर आया और जानने वाले किसी के पास गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह गांव के दक्षिण नहर में शौच करने गए कुछ लोगों को औंधे मुंह पड़ी एक लाश दिखाई पड़ी। उन लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश की शिनाख्त विशुनपुर बैराडीह निवासी उमेश पुत्र सुरेश गौतम के रूप में की। लाश को देखने से लग रहा था कि उमेश की हत्या करके लाश यहां लाकर नहर मे डाल दी गयी है।

क्योंकि मृतक के गले को किसी धारदार हथियार से रेता गया है और सीने व पेट में चाकू घोपने के कई निशान मिले हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं है कि आक्रोश में उसकी हत्या की गई है। नहीं तो गला दबाकर मार दिया जाता। लेकिन इसमें क्ररूता पूवर्क उसे मारा गया है।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच किया और  शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में एसओ इटवा श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव को पोस्अमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।


अधिकारियों ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी प्राची सिंह, एएसपी सिद्धार्थ, सीओ गर्वित सिंह और एसओ इटवा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल की बारीकी से जांच की। आसपास और परिवार के लोगों से मिलकर जानकारी ली। पूछताछ किया और हर प्वांइट की समीक्षी की। एसपी ने एसओ और सीओ को जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed