{"_id":"69a6ff3ac666a470ac0a7269","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-tree-branch-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-154466-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पेड़ की डाल से फंदे से लटका मिला युवक का शव
Tue, 03 Mar 2026 09:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 03 Mar 2026 09:03 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी तट के पास महारथ गांव के सिवान में भिलौर के पेड़ की डाल पर फंदे के सहारे रतनपुर गांव निवासी अजीत यादव उर्फ गोलू (20) पुत्र राम प्रकाश का शव लटका मिला। घटनास्थल से घर की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। बताया जा रहा है मृतक शाम को निकला था। सुबह खेत की ओर गए लोगों ने शव देखकर परिवार को जानकारी दी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी अजीत यादव उर्फ गोलू (20) पुत्र राम प्रकाश सोमवार को घर से खाना खाकर निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह 8:30 बजे परिवार के लोगों को खेत की ओर गए लोगों ने सूचना दी कि महारथ गांव के सिवान में भिलौर के पेड़ की डाल से रस्सी से बने फंदे के सहारे अजीत यादव का शव लटक रहा है। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता के चंद्र प्रकाश के मुताबिक उनके दो लड़के और दो लड़कियां थीं। बड़ी लड़की एकता, दूसरे नंबर पर मृतक अजीत यादव, तीसरी लड़के का नाम प्रिंस यादव और सबसे छोटी बेटी श्वेता है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ मिश्रौलिया राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।