{"_id":"68053ceea6d2f510ce0bce05","slug":"dead-body-of-a-youth-found-hanging-from-a-noose-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-136121-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के लेंवड़ी गांव में शनिवार की रात युवक फुल्लुर (45) का छत के कुंडे से फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन कर चली गई। इस घटना के बाद मृतक का भाई सोमई यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के लेवड़ी गांव निवासी फुल्लुर पुत्र ढोढ़े (45) को बच्चे नहीं हैं, पत्नी कलाऊ मानसिक रूप से बीमार रहती है, जिसका इलाज चल रहा है।
शनिवार रात फुल्लुर खाना खाने के बाद कमरे में गया। जहां छत के कुंडे से साड़ी का फंदा डालकर झूल गया। कमरे से काफी देर बाहर नहीं आने पर पत्नी ने भीतर जाकर देखा तो वह छत के कुंडे से लटका मिला। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को फोन किया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम शव उतार कर थाने ले गई।
भाई की मौत की सूचना पर घर पहुंचा सोमई यादव ने त्रिलोकपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शिवाकांत राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीएम के लिए शव को भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद