फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of a young man found near a drain in Khesraha area

खेसरहा क्षेत्र में नाले के पास मिला युवक का शव

Sun, 28 Nov 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found near a drain in Khesraha area
खेसरहा क्षेत्र में नाले के पास मिला युवक का शव
विज्ञापन

बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र स्थित बनके गांव के दक्षिण पश्चिमी सीवान से होकर जा रहे बूधा नाले के किनारे रविवार की सुबह युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के दुभरा गांव निवासी अब्दुल वहीद (36) शनिवार को दिन में कुछ लोगों के साथ बूधा नाले में मछली पकड़ने गए थे। वह शाम को वापस घर पहुंचे कि नहीं, इस बात की तस्दीक नहीं हो पाई। उनकी पत्नी शनिवार को दिन में ही अपने पांच बच्चों के साथ खेसरहा थाना क्षेत्र के देउरी गांव में मायके चली गई थीं। रविवार सुबह नाले के पास अब्दुल वहीद का शव मिला। आसपास के लोगों के पहुंचने के बाद शव की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

घटनास्थल तीन थाना क्षेत्रों की सीमा पर होने के चलते बांसी कोतवाली पुलिस सहित थाना शिव नगर से थानाध्यक्ष महेश सिंह व एसआई धर्मेंद्र कुमार प्रजापति, खेसरहा के थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह तथा कुर्थिया चौकी प्रभारी शशांक सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। थाना क्षेत्र निर्धारण में घटनास्थल खेसरहा थाना क्षेत्र का माना गया। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब्दुल वहीद गरीब थे। वह मजदूरी करते थे। उनकी दो नाबालिग बेटियां व तीन बालक हैं। इस संबंध में एसओ खेसरहा अभिमन्यु सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed