फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dead body of a young man found hanging

Siddharthnagar News: फंदे से लटका युवक का शव मिला

Tue, 29 Nov 2022 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging
फंदे से लटका युवक का शव मिला
विज्ञापन

ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा कस्बा में सोमवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे उसका लटका शव मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है। क्षेत्र के दुल्हा सुमाली गांव के टोला फसादीपुर निवासी असलम (19) ककरहवा कस्बे में अपनी किराए के कमरे में रहते थे। उनकी भाभी ककरहवा कस्बा में बूड़ा रोड पर किराए के एक मकान में रहती हैं। सोमवार देर शाम असलम का शव कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

जिस समय यह घटना हुई, उस समय भाभी अपने गांव फसादीपुर गई थीं। स्वजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ककरहवा चौकी प्रभारी तरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed