{"_id":"5ef5efec8ebc3e4328028374","slug":"dead-body-identifide-siddharthnagar-news-gkp3559899144","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: संस्कृत महाविद्यालय में मिले शव की हुई शिनाख्त, हत्यारे कौन सवाल बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: संस्कृत महाविद्यालय में मिले शव की हुई शिनाख्त, हत्यारे कौन सवाल बाकी
Fri, 26 Jun 2020 06:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एगडेंगवा गांव स्थित पुनेश्वर आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में बृहस्पतिवार शाम मिली लाश पड़ोस के गांव की रहने वाले खदेरू की बेटी बिंजल (25) की थी। खदेरू ने शुक्रवार को लाश बेटी की होना स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि बेटी बीते मंगलवार से लापता थी। हालांकि वह यह नहीं बता सका कि बेटी की गुमशुदगी की सूचना उसने पुलिस को क्यों नहीं दी थी। पहचान होने के बाद पुलिस हत्यारे तक पहुंचने के लिए जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एगडेंगवा गांव स्थित पुनेश्वर आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में बारात ठहराने की व्यवस्था किए जाने के दौरान बृहस्पतिवार को बिंजल का क्षत-विक्षत शव मिला था। हत्यारे ने बिंजल के मुंह में कपड़ा ठूंसा था और उसके हाथ भी पीछे बांध दिए थे। सूचना मिलने पर इकट्ठा हुए गांववालों में बिंजल का पिता खदेरू भी था।
विज्ञापन
शुक्रवार को गांव में चर्चा हुई कि युवती की लाश खदेरू की बेटी बिंजल की है। गांव के कुछ लोग खदेरू से मिले तो उसने फोटो देखने के बाद माना कि लाश उसकी बेटी की ही है। पुलिस को भी उसने जानकारी दी। बताया कि बिंजल बीते मंगलवार की शाम संदिग्ध हालात में घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन
रातभर तलाश किया लेकिन नहीं मिली। बदनामी के डर से बेटी के लापता होने की सूचना नहीं दी और परिजन चुपचाप उसे तलाशते रहे। पूछा गया कि बृहस्पतिवार को लाश देखी थी तो उस समय क्यों पहचान नहीं की, उसने कोई जवाब नहीं दिया। सीओ इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि शव का शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बंद कमरे का ताला कैसे खुला यह भी सवाल
बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद से विद्यालय और कमरा दोनों बंद था। बरात आनी थी, इसलिए उसे खोला गया था। अब उसे कमरे में लाश कैसे पहुंची यह बड़ा सवाल है। इन सवालों के पीछे हत्यारे और हत्या का राज छुपा हो सकता है।