{"_id":"62cdb1c01a3e33127a58b88f","slug":"dead-body-found2-siddharthnagar-news-gkp443474387","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में पेड़ की डाल के सहारे फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में पेड़ की डाल के सहारे फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग में पेड़ की डाल के सहारे फंदे से लटका मिला शव
- चिल्हिया थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के टोला कोल्हुआ का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के टोला कोल्हुआ में स्थित बाग में मंगलवार को एक युवक की पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकता शव मिला। पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से उतरवा कर पंचनामा किया। क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी शिवकुमार (46) पुत्र गणेश मंगलवार को गांव के पूरब बगीचे की तरफ सुबह घर से निकला था। सुबह दस बजे के आसपास बाग की तरफ गए लोगों ने पेड़ के सहारे फंदे से लटका शव देखकर शोर मचाया। देखते ही देखते बाग में ग्रामीणों सहित आसपास के लोग पहुंच गए। लोगों ने मृतक शिवकुमार के परिजन और चिल्हिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को उतरवा कर लिखा पढ़ी की। इस संबंध चिल्हिया एसओ राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि मृतक शिवकुमार की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।