फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dead body found

छत के कुंडे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 03 Aug 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
dead body found
छत के कुंडे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन

- मोहाना थाना क्षेत्र के फसादीपुर की घटना
- पिता की तहरीर पर पति व ससुर पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के फसादीपुर गांव में मंगलवार रात महिला का शव छत के कुंडे से लटकता पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बुधवार को महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
नेपाल सीमा से सटे ग्राम फसादीपुर निवासी साफिया खातून (20) पत्नी अब्दुल रशीद का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से लटकता मिला। उसका छह माह का बच्चा भी है। परिजनों का कहना है कि पुलिस को सूचना देने से पहले ही उन्होंने शव को नीचे उतार दिया था।
विज्ञापन

महिला का मायका नेपाल के लुंबिनी थाना क्षेत्र के खंभे में है। महिला के पिता ने थाने पर तहरीर देते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे। उसका ससुर अब्दुल मोईद उसे मारता-पीटता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति फोन करके उसे गाली देते हुए डराता धमकाता रहता था। मोहाना थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। महिला के ससुर अब्दुल मोईद व पति अब्दुल रशीद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed