{"_id":"62f546d318b7a30cc53aa7ec","slug":"dead-body-found-hanging-in-garden-siddharthnagar-news-gkp446838825","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: बाग में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: बाग में फंदे से लटकी मिली युवक की लाश, गांव में मचा हड़कंप
Fri, 12 Aug 2022 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:57 AM IST
सार
एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि मूर्ति की लंबाई करीब सवा फीट और वजन करीब तीन किलो है। मूर्ति को सुरक्षित थाने के माल गोदाम में रखवा दिया गया। डीएम और एडीएम को मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अठकोनियां के आम के बाग में बृहस्पतिवार को एक युवक ने फंदे के सहारे लटक कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक को उसके पिता ने किसी बात पर डांट दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के अठकोनियां गांव के कुछ ग्रामीण सुबह आम के बाग की तरफ गए। देखा कि गांव का युवक मोहम्मद खलील (19) शव पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका हुआ था। इसकी जानकारी उन्होंने परिजनों के साथ ग्रामीणों को दी तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन
पिता जमीरुल्लाह ने बताया कि मोहम्मद खलील बुधवार देर रात कहीं से घूम कर आया था। उससे रात में घूमने का कारण पूछा और उसे डांट दिया था। इससे वह नाराज होकर वह घर से चला गया था लेकिन उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि उनका बेटा इतना बड़ा कदम उठा लेगा। इस संबंध में खुनुवा चौकी इंचार्ज महेंद्र चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीओ ने ली जानकारी
सीओ शोहरतगढ़ राणा महेंद्र प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष जय प्रकाश दूबे ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। लोगों से बातचीत कर घटना के कारणों को पूछा। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किया।