फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   dead body brought of youth

आठ माह पूर्व गया था कमाने, घर पहुंची युवक की लाश

Sat, 27 Aug 2022 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
dead body brought of youth
त्रिलोकपुर क्षेत्र के असनहरा माफी गांव का छोटू (फाइल फोटो) - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
आठ माह पूर्व गया था कमाने, घर पहुंची युवक की लाश
विज्ञापन

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के असनहरा माफी गांव निवासी छोटू (23) आठ माह पूर्व तेलंगाना कमाने गया था। उसकी लाश शुक्रवार को घर पहुंची तो पूरा गांव गमगीन हो गया।
क्षेत्र के असनहरा माफी गांव निवासी छोटू (23) जनवरी में तेलंगाना गया था। वहां वह मेहनत मजदूरी करता था। वहां से 21 अगस्त रविवार को घर के लिए निकला था। बुधवार 24 अगस्त को आगरा रेलवे पुलिस ने मृतक के आधार कार्ड के आधार पर त्रिलोकपुर पुलिस को सूचना दी। त्रिलोकपुर पुलिस ने मृतक के पिता जैशराम को सूचना दी। उसके बाद जैशराम ने छोटू की मृत्यु की सूचना दिल्ली में रह रहे अपने दूसरे नंबर के बेटे शिवकुमार को दी। वहां से परिजन आगरा पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद वहां से लाश लेकर घर लेकर पहुंचे तो पूरा गांव गमगीन हो गया। छोटू अपने पीछे माता फीका देवी, पिता जैशराम तथा पत्नी मनीषा तथा डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे प्रीतम को छोड़ गया।
विज्ञापन

बहू ने कराई बेटे की हत्या, सूचना के दो दिन बाद भी मायके से नहीं आई
छोटू के वृद्ध पिता जैशराम ने बताया कि छोटू की शादी ढेबरूआ थाना क्षेत्र के खैरी उर्फ झंगुआ गांव निवासी अवसराम की बेटी मनीषा के साथ हुई थी। उसका प्रेम प्रसंग बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी मनोज पुत्र कोके के चल रहा था। इसको लेकर बहू मनीषा व बेटे छोटू के बीच आए दिन फोन पर तू-तू मैं-मैं होती थी। बेटे को जान से मरवा देने की धमकी देती रहती थी। उसी ने हमारे बेटे की हत्या कराई है। क्योंकि पति की मृत्यु की सूचना दो दिन पहले मिलने के बाद अभी तक मायके से घर असनहरा माफी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed