{"_id":"63f0c9fb77637e104d0d4b8f","slug":"ddo-listened-to-the-problems-of-the-villagers-siddharthnagar-news-c-7-1-57404-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: डीडीओ ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: डीडीओ ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
Sat, 18 Feb 2023 06:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:22 PM IST
विज्ञापन
जोगिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी में लगी चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी में जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभाग के जिम्मेदारों से निस्तारण कराने को निर्देश दिए। डीडीओ ने कहा कि चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का उनके गांव स्तर पर ही निस्तारण करा दिया जाए। चौपाल में ग्रामीणों ने विधवा, बृद्धा, विकलांग पेंशन, मनरेगा में काम, राशन कार्ड की समस्या बताई। इसके अलावा सड़क, चकमार्ग ठीक कराने की मांग की गई। पूर्णवासी ने गांव के दक्षिण लालपुर सरहद तक जाने वाली चकरोड को कुछ लोगों द्वारा जोत लेने की शिकायत की गई। इससे आने जाने का रास्ता नहीं है। खलगवा डीह की दुर्गावती ने रास्ता ठीक कराने की समस्या बताई। इस पर हलका लेखपाल एवं प्रधान को सही कराने को कहा गया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय में विद्युत की समस्या बताई। ग्रामीणों ने भी कहा तीन टोले की सप्लाई एक ही ट्रांसफार्मर से दी जाती है, जिससे यहां पर अक्सर लो-वोल्टेज की समस्या रहती है। खेतवल मिश्र में बीडीओ जोगिया सतीष सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। लोगों की समस्याओं को शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान मुनिराम वर्मा, अभिशेख पांडेय, अखिलेश पांडेय, प्रमात्म यादव, लेखपाल दिनेश कुमार पासवान, रोजगार सेवक सुबास श्रीवास्तव, अनिल कुमार चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि नंदकिशोर, प्रधान बरखू चौहान, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ बलराम चौरसिया, कोटेदार लालबहादुर, आंगनबाड़ी एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।