फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Daughter will not open defecation in rural

भिटिया में ग्रामीण खुले में नहीं जाएंगे शौच

Mon, 18 Apr 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
 Daughter will not open defecation in rural
उसका के भिटिया ग्राम पंचायत में चेक वितरण समारोह में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत-सुंदर भारत में उसका बाजार ब्लॉक का भिटिया गांव नजीर बनेगा। गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए ग्रामीण आगे आए हैं। अब गांव में कोई खुले में शौच में नहीं जाएगा।
विज्ञापन

अगर जाएगा भी तो अपने साथ कुदाल या खुरपी साथ रखेगा, ताकि शौच के बाद उसे ढका जा सके। सोमवार से गांव में इस अभियान का श्रीगणेश करते हुए जिला पंचायत राज विभाग ने गांव के हर घर में शौचालय बनाने के लिए वंचित परिवारों को शौचालय निर्माण के लिए अनुदान राशि का चेक भी प्रदान किया। छह हजार रुपये की प्रथम किस्त 20 परिवारों को दिया गया। निगरानी के लिए गांव में कमेटी भी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विजय पासवान ने ग्रामीणों के प्रयास को सराहते हुए कहा कि स्वस्थ और सुखी जीवन के लिए स्वच्छता जरूरी है। भिटिया के ग्रामीण खुद इस मुहिम में आगे आए हैं, अन्य गांवों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। स्वच्छ गांव से ही स्वच्छ प्रदेश और स्वच्छ भारत का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से पूरे मनोयोग से लगकर इस मुहिम को अंजाम तक पहुंचाने का आह्वान किया। परियोजना निदेशक प्रदीप पांडेय ने कहा कि खुले में शौच से नुकसान आस-पास रहने वाले लोगों को ही है। गंदगी ही सारी बीमारियों की जड़ है।
स्वच्छता रहेगी तो लोग भी स्वस्थ रहेंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी शशिकांत पांडेय ने पूरे कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि लगातार एक सप्ताह तक मॉनिटरिंग के बाद गांव खुले में शौच मुक्त बनने की ओर अग्रसर हुआ है। जल्द ही अन्य गांवों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
कार्यक्रम में डीडीओ सुदामा प्रसाद, बीईओ व्यासदेव, एडीओ पंचायत कमलेश्वर सिंह, स्वच्छता समन्वयक संजय तिवारी, अमित श्रीवास्तव, जोखन चौधरी, ग्राम प्रधान सतीश चौधरी, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, नीतू सिंह, सच्चिदानंद चौबे, मनोज साहनी, चंद्रजीत यादव, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, मोलहू आदि मौजूद रहे।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए प्रथम चरण में 20 परिवारों को चिह्नित किया गया है। इन्हें छह हजार रुपये की पहली किश्त चेक के रूप में दी गई। चेक पाने वालों में इंद्रमति, कौशल्या, कुसुम, सुखराजी, करम हुसैन, आजरा खातून, राधेश्याम चौबे, नंदलाल, ऊषा मिश्रा, रामकपिल, चिन्नीलाल, रामकृपाल, सबरुन्निश, यूगुल किशोर, इंद्रावती आदि शामिल रहे। खुले में शौच से रोकने के लिए ग्रामीणों की निगरानी समिति गठित की गई है। इसमें ग्राम प्रधान सतीश चौधरी, सुधाकर चौबे, राजेश कुमार, अनवर अली, सरोज, शशिकला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed