फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Dangerous bacteria growing in the stomach due to junk food

Siddharthnagar News: जंक फूड से पेट में पनप रहे खतरनाक बैक्टीरिया

Fri, 30 May 2025 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dangerous bacteria growing in the stomach due to junk food
मेडिकल कालेज के ओपीडी में मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी लेते डॉ. गौरव दुबे। संवाद
राहुल त्रिपाठी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तले भूने खाद्य पदार्थ, जंक फूड व शराब का अधिक प्रयोग करने से लोगों में एच पाईलोरी बैक्टीरिया (हेलिकोबैक्टर पाइलोरी बैक्टीरिया) लोगों के पेट में पनप रहे हैं। इससे लोगाें में पेट में दर्द, सूजन, जलन व अपच सहित अन्य कई समस्या हो रही है। वहीं यदि यह लंबे समय तक पेट में रह रही है, तो लोगों में कैंसर का लक्षण भी शुरू हो जा रहा है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में पेट में दर्द, सूजन, जलन व अपच के मरीज बढ़ गए हैं, जबकि मरीजों की जांच करवाने पर उनमें एच पाईलोरी बैक्टीरिया पाया जा रहा है। जो मरीजों को काफी परेशान कर रही है। इससे आए दिन लोगों में भोजन नहीं करने, बार-बार शौच जाने जैसी समस्या बढ़ रही है। वहीं चिकित्सकों के अनुसार यदि यह समस्या लंबे समय से है, तो पेट का कैंसर भी हो सकता है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में एच पाइलोरी बैक्टीरिया से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बच्चे, युवा, महिलाएं व बुजुर्ग सभी इसकी चपेट में हैं। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव दुबे ने बताया कि यह बैक्टीरिया उन लोगों के पेट में ज्यादा पाया जा रहा है। जो बाहरी वस्तुओं का सेवन अधिक कर रहे हैं। वहीं शराब का सेवन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह बैक्टीरिया पेट की बीमारियों का बड़ा कारण है। इससे पेट की परत में सूजन और जलन होने लगती है। यह पेट के कैंसर का कारण भी बनता है। आधुनिक जीवनशैली और बहुत ज्यादा बाहर का खाना इसकी सबसे बड़ी वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एच पाइलोरी बैक्टीरिया होने का कारण : चिकित्सकों के अनुसार एच पाइलोरी बैक्टीरिया एसिड को बढ़ाकर अल्सर के गठन में योगदान देता है। पेट की सामान्य सुरक्षा को कमजोर बनाता है और हानिकारक पदार्थ बनाता है। यह बैक्टीरिया आम तौर पर लार, उल्टी, मल, दूषित भोजन या गंदे पानी से फैलता है। इसके बारे में और भी जानकारी की जा रही है, लेकिन यह बाहरी भोजन, शराब व दूषित पानी के कारण ही हो रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि इसमें प्रमुख रूप से मरीजों को मितली और उल्टी आती है। अपच होने लगता है। डकार अधिक आता है। भूख में कमी, सीने में जलन व पेट में दर्द की समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed