फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Danger from high tension wire passing over the school

Siddharthnagar News: विद्यालय के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार से खतरा

Wed, 18 Mar 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Danger from high tension wire passing over the school
औराताल। डुमरियागंज क्षेत्र के कैथवलिया रेहरा स्थित कंपोजिट विद्यालय के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बन गया है। ग्रामीणों ने इसे हटाने की मांग की है। ग्रामीण योगेश यादव,अंकित श्रीवास्तव, छोटे श्रीवास्तव , शेषदत्त पाठक ,ध्रुव चंद्र, हरेंद्र यादव, तारे निषाद आदि ने बताया कि ,कंपोजिट विद्यालय भवन के ऊपर से हाई टेंशन तार गुजरा हुआ है। यहां बच्चों के स्कूल आने जाने पर अनहोनी का भय लगा रहता है कि कहीं कोई बच्चा या राहगीर जद में ना आ जाए। प्रधानाध्यापक राजिक शाही ने कहा कि इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गई है। उन्होंने कहा की विद्यालय परिषद से अगर तार हट जाता है तो मन में बना भय समाप्त हो जाएगा। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई कमल शर्मा ने बताया कि मौके पर जाकर देखता हूं। अगर विद्यालय परिसर के ऊपर से तार गया है तो उसे हटाने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed