फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   damsel body found

25 वर्षीय युवती की मिली लाश, शिनाख्त नहीं

Fri, 13 Dec 2019 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
damsel body found
शोहरतगढ थाना क्षेत्र के अखेरहिया गांव के सिवान में जायजा लेते एसपी विजय ढुल - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
संदिग्ध हाल में युवती का मिला शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के आखेरहिया गांव के सीवान में मिली लाश
दोनों हाथ व गले में बंधा था दुपट्टा, शव का शिनाख्त नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के आखेरहिया गांव के सीवान में शुक्रवार को एक युवती की लाश मिली। इस लाश की स्थिति को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने हत्या की आशंका जताई है। मृत युवती के हाथ व गला दुपट्टा से बंधा हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या करके शव को फेंका गया है। फिल्हाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घटना की जानकारी के बाद एसपी विजय ढुल, सीओ सुनील सिंह सहित सभी पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार परसा रेलवे स्टेशन के उत्तर दिशा में स्थित शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के आखेरहिया गांव के सीवान में ट्रेन पकड़ने के लिए आने वाले कुछ लोगों ने शुक्रवार को युवती की लाश देखी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी डायल 112 पर दी गई। एसओ शोहरतगढ़ रामआशीष यादव पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। इसके बाद एसपी विजय ढुल व सीओ सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक लाश तीन-चार दिन पहले की बताई जा रही है। वहीं, आसपास के गांवों के लोगों का कहना है कि बृहस्पतिवार की शाम तक यहां लाश नहीं थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लाश को यहां रखी गई है। लाश के दोनों हाथ दुपट्टे से पीछे की ओर बंधे थे और उसी दुपट्टे से उसका गला भी बंधा था। ऐसे में लोग हत्या की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। शोहरतगढ़ के प्रभारी थाना निरीक्षक रामआशीष यादव ने कहा कि लाश की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed