{"_id":"654b18f80335c511da087a5b","slug":"dacoits-raided-siddharthnagar-and-ran-away-with-jewelery-and-cash-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: सिद्धार्थनगर में धावा बोलकर डकैतों ने की लूट, आभूषण और नकदी लेकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: सिद्धार्थनगर में धावा बोलकर डकैतों ने की लूट, आभूषण और नकदी लेकर हुए फरार
Wed, 08 Nov 2023 10:43 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:43 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजकुमार पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में डकैती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के कोटिया बाजार में मंगलवार रात डकैतों का एक ग्रुप यह घर पर धावा बोल दिया। घर पहुंचते ही बमबाजी के साथ फायरिंग की और घर में घुस गए। बताया जा रहा है कि डकैत 12 लाख के जेवरात और पांच लाख नगदी लेकर गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। फिलहाल पुलिस चौकी से कुछ ही दूर पर हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत है।
विज्ञापन
क्षेत्र के कोटिया पुलिस चौकी के बगल में भारत-नेपाल सीमा से 100 मीटर दूरी पर बीती मंगलवार की रात 12 बजे लुटेरों ने अवधेश अग्रहरि के घर पीछे से घुसकर बारह लाख के जेवर और पांच लाख कैश लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भागते हुए लुटेरों ने दो बार बम फोड़ा। मौके पर एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घटना से पूरा क्षेत्र सकते में है। लोगों ने कोटिया चौकी प्रभारी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजकुमार पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन जारी है।