{"_id":"6a4187dd1ebac584df0c28a9","slug":"cylinder-not-received-even-15-days-after-dac-issuance-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160455-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीएसी जारी पर 15 दिन बाद भी नहीं मिला सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीएसी जारी पर 15 दिन बाद भी नहीं मिला सिलिंडर
Mon, 29 Jun 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धेंसा। जोगिया ब्लॉक की महला एजेंसी पर रसोई गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ता चक्कर लगाने के लिए मजबूर हैं। गैस बुकिंग होने के बाद भी 10-15 दिन पर कई बार दौड़ने के बाद बड़ी मुश्किल से सिलिंडर मिल पा रहा है। रविवार को एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ताओं को डीएसी के बाद भी आपूर्ति नहीं मिलने से निराश लौटना पड़ा।
एजेंसी के लोग होम डिलेवरी का आश्वासन देकर उपभोक्ताओं को वापस कर देते हैं। डीएसी (डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड) जारी होने के बाद यह समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन चुकी है।
क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि महला एजेंसी द्वारा सिलिंडर वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। उनका कहना है कि डीएसी आने के बाद भी समय से सिलिंडर न मिलने से कंपनी का बुकिंग निरस्त हो जाने का दावा किया जाता है, जिसके कारण सरकार कर ओर से तय की गई समय सीमा 45 दिन नहीं बल्कि 60 दिन पर गैस सिलिंडर मिल पा रहा है, समय पर सिलिंडर न मिलने से घर में भोजन के लाले पड़ जा रहे हैं। रविवार को एजेंसी के पास लखनपारा गांव के जूनियर हाईस्कूल विद्यालय के पास सुबह पांच बजे उपभोक्ता लाइन में खड़े हो गए बाद में वहां सिलिंडर वितरण न करके प्राथमिक विद्यालय परिसर लखनपारा में सुबह सैकड़ों उपभोक्ता कतार में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
अवधेश कुमार जगरगठिया ने बताया कि 16 जून को बुकिंग की थी लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं मिला। सुबह पांच बजे से लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा हूं। मेहनौली निवासी राजेश ने कहा कि 21 जून को ही बुकिंग हो गई थी। तीन बार एजेंसी पर आया लेकिन गैस सिलिंडर नहीं मिला। आज फिर प्रयास कर रहे हैं। पारा नानकार निवासी विपिन ने कहा कि 22 जून को बुक की था लेकिन अब तक सिलिंडर नहीं मिला। महादेवा नानकार ने पुष्पराज ने कहा कि सिलिंडर के लिए पांच दिन से दौड़ रहे हैं लेकिन गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, खाना बनाने में बहुत परेशानी हो रही है।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि डीएससी आने के बाद भी यदि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा है तो यह गंभीर मामला है। संज्ञान लेकर जांच कराई जाएगी।