{"_id":"682627972e533c96780e890d","slug":"cyclist-dies-in-collision-with-bolero-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137563-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन
ओमप्रकाश। फाइल फ़ोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
तिलौली। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के कटबंध गांव के पास बुधवार को एक साइकिल सवार को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही चालक पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के कटबंध गांव निवासी ओमप्रकाश (40) डिड़ई चौराहे पर हेयर कटिंग का काम करता था। बुधवार की देर शाम दुकान बंद करके वह साइकिल से बांसी- बस्ती मार्ग के पश्चिम स्थित घर कटबंध जा रहा था। लोगों के अनुसार अपने गांव रास्ते पर मुड़ा ही था कि बोलेरो ने साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गया। हादसा देखकर मौके पर लोग पहुंच गए। इलाज के लिए रुधौली अस्पताल पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
थानाध्यक्ष शशांक सिंह ने कहा कि मृतक के लड़के हिमांशु शर्मा की तहरीर पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।