{"_id":"65de4f204e443cc2350e449b","slug":"cut-kite-fell-in-seal-hotel-premises-four-minors-entered-to-collect-it-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-113529-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सील होटल परिसर में गिरी कटी पतंग, लेने को घुसे चार नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सील होटल परिसर में गिरी कटी पतंग, लेने को घुसे चार नाबालिग
Wed, 28 Feb 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तहसील प्रशासन द्वारा सील किया गया शहर का रायल पैलेस होटल मंगलवार को एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया। सील होटल परिसर में गिरी कटी पतंग लेने को किनारे के गेट से घुसे चार बच्चे होटल के मुख्य भवन में पहुंच गए थे। बच्चों को चोर समझ मिली सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासन हलकान रहे। पकड़े गए बच्चों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। वहीं प्रशासन ने होटल के किनारे के गेट को फिर से सील कराते हुए बंद किया।
शहर में स्थित रायल पैलेस होटल एक नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले से चर्चा में आ गया था। मामले में होटल संचालक के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद तहसील प्रशासन ने स्वीकृत मानचित्र के अनुसार निर्माण नहीं कराए जाने के मामले में दो जनवरी को होटल को सील करने की कार्रवाई की थी। मंगलवार सुबह किसी के घुसने की आहट से सक्रिय हुए पड़ोसी व संचालक ने पुलिस व प्रशासन को होटल में चोरी होने की आशंका जताते हुए सूचना दी। जिस पर एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र, सीओ सदर सुजीत राय व एसओ सदर गौरव कुमार सिंह मय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। उन्होंने होटल के बाएं तरफ की बाउंड्रीवाल में लगे खुले गेट से अंदर घुसकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान होटल भवन के अंदर से चार बच्चों को पकड़ा गया। पकड़े गए बच्चों में तीन काशीराम और एक बेलसड़ मोहल्ले का बताया जा रहा है।
एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने बताया कि बच्चों से पूछताछ के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। साथ ही होटल के अन्य दरवाजों को भी सील किया गया है।