फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Curb oppression and exploitation of village headsCurb oppression and exploitation of village heads

Siddharthnagar News: ग्राम प्रधानों के उत्पीड़न व शोषण पर लगाएं अंकुश

Sat, 08 Jun 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 08 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
Curb oppression and exploitation of village headsCurb oppression and exploitation of village heads
ब्लॉक प्रशासन के मनमाने रवैये के विरोध में प्रधानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। प्रशासन के मनमानी रवैये के विरोध में ग्राम प्रधानों ने बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार पाठक ने बैठक में कहा कि अधिकारी से लेकर कर्मचारी सभी ग्राम प्रधानों का शोषण कर रहे हैं। आए दिन ग्राम प्रधानों के अधिकारों को कम किया जा रहा है। क्षेत्रीय स्तर पर ग्राम प्रधानों में फूट डालकर अधिकारी मलाई काट रहे हैं। उनकी मनमानी को देखते हुए अब ग्राम प्रधानों को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी।

उनका कहना है कि मनरेगा के बाद ग्राम निधि व राज्यवित्त आदि में भी सरकार द्वारा षड्यंत्र करके प्रधान के अधिकारों को कम किया जा रहा है। नए श्रमिकों के जॉब कार्ड बनवाने के लिए भी अनुमति लेनी पड़ती है। आईडी जनरेट नहीं किया जा रहा है। मनरेगा में 60 : 40 का अनुपात सिर्फ ग्राम पंचायत पर ही लागू किया जाता है अन्य कार्य संस्थाएं इस दायरे में क्यों नहीं आती। यहां तक की अन्य कार्यदायी संस्थाएं मशीन से काम कर सकती हैं। लेकिन ग्राम प्रधान ट्राली से सरकारी भूमि पर मिट्टी भी नहीं डाल सकते। कहा कि मिठवल ब्लॉक की तरह यहां भी शीघ्र ही तालाबंदी करते हुए धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed