फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cultivation of Black Diamond Makhana will make you rich

Siddharthnagar News: काला हीरा मखाना की खेती से होगें मालामाल

Thu, 11 Apr 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Apr 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cultivation of Black Diamond Makhana will make you rich
कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में स्वर्ण वैदेही प्रजाति के मखाना का किया गया रोपड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। अब जिले के लघु व सीमांत किसानों के लिए आय के बेहतर विकल्प का खोज कृषि वैज्ञानिकों ने कर लिया है। जिले के किसान काला हीरा मखाना की खेती कर के मालामाल हो सकते हैं। मखाना की खेती के लिए उपयुक्त जलवायु, पानी व मिट्टी में जल धारण की क्षमता को देखते हुए, काला हीरा की खेती को बढ़ावा देने के लिए बृहस्पतिवार को कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के वैज्ञानिकों ने स्वर्ण वैदेही प्रजाति का काला हीरा मखाना का परीक्षण के लिए रोपड़ किया।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय कुमार अयोध्या के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले के किसानों का आय संवर्धन के लिए मखाना की खेती को बढ़ावा देने का निर्देश दिया गया था। अपर निदेशक प्रसार डॉ. आरआर सिंह ने बताया कि जिले के मिट्टी में जल धारण की क्षमता अच्छी होने के साथ जल की उपलब्धता व अनुकूल जलवायु के कारण काला हीरा मखाना की खेती के लिए अपार संभावनाएं है।
विज्ञापन

उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि मखाना की खेती के लिए 20 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान 50 से 90 प्रतिशत वायु में नमी के साथ ही 100 से 150 सेमी वार्षिक वर्षा की आवश्यकता होती है, जो हमारे जिले में मौजूद है। मखाना की खेती लघु व सीमांत किसानों के साथ ही मछुआरों के लिए भी लाभकारी साबित हो सकती है। पोषक तत्वों से भरपूर प्रोटीन व खनिज लवण प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले पाप्ड या लावा मखाना के रूप में बाजारों में बिकता है। विभिन्न प्रकार के व्यंजनों में उपयोग किया जाता है, जो उच्च पोषण युक्त होने के कारण इसे काला हीरा का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सोहना के कृषि फार्म खरैला में करीब आधा एकड़ में लगा कर परीक्षण किया गया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र दरभंगा बिहार से जिले के लिए उपयुक्त मखाना की प्रजाति स्वर्ण वैदेही प्रक्षेत्र पर डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. प्रवेश कुमार देहाती, डॉ.प्रदीप कुमार, डॉ. सर्वजीत, डॉ. मार्कडेय सिंह, देखरेख में लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed