{"_id":"66673fd5d0fe90d78c03dba1","slug":"crushed-stone-scattered-everywhere-on-the-road-causing-trouble-to-pedestrians-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118849-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क पर जगह-जगह बिखरी गिट्टियां, राहगीरों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क पर जगह-जगह बिखरी गिट्टियां, राहगीरों को परेशानी
Mon, 10 Jun 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
- पकड़ी से नकाही को जोड़ने वाले मार्ग को अधूरा छोड़ा गया ठेकेदार
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ क्षेत्र के पकड़ी से नकाही बैलिहवा साढ़े पांच किलोमीटर संपर्क मार्ग के मरम्मत की प्रक्रिया अधर में है। सड़क पर जगह-जगह गिट्टियां बिखरी हैं। विभाग और ठेकेदार के लापरवाही के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। जिसके चलते राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी झेलना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि एक वर्ष पूर्व 4700 मीटर सड़क के निर्माण के लिए शासन से धन आवंटित हुआ और इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। निर्माण कार्य भी शुरू हुआ, लेकिन ठेकेदार की ओर से सड़क पर जगह-जगह गिट्टी गिराकर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया। जिससे सड़क पर गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं। एक वर्ष का समय बीत चुका है पर सड़क निर्माण सही तरीके से नहीं हो सका। क्षेत्र के डल्लू चौधरी, हरिराम निषाद, वीरेंद्र कुमार जायसवाल, चयन बहादुर, मतन निषाद, मो. नईम, दुर्गा प्रसाद चौधरी, प्रदीप कुमार, कल्लू पासवान आदि लोगों ने अधूरे पड़े सड़क को सही कराने की मांग की है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार मौर्या का कहना है कि सड़क के निर्माण कार्य को जल्द कराने के लिए ठेकेदार से कहा गया है। बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।