फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cruelty in ambulance: Victim will go to Lucknow to give statement today

एंबुलेंस में दरिंदगी : आज बयान देने लखनऊ जाएगी पीड़िता

Tue, 17 Sep 2024 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 17 Sep 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cruelty in ambulance: Victim will go to Lucknow to give statement today
29 अगस्त को एंबुलेंस में महिला के साथ दरिंदगी का मामला
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। 29 अगस्त को गंभीर रूप से बीमार पति को एंबुलेंस से घर लेकर आ रही महिला के साथ हुई दरिंदगी के मामले में अब बयान हो रहा है। लखनऊ की गाजीपुर पुलिस ने पीड़िता को बयान देने के लिए लखनऊ बुलाया है। इससे पीड़िता को जल्द ही न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

29 अगस्त को लखनऊ से घर आ रही महिला के साथ एंबुलेंस में दरिंदगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी चालक ने कोर्ट में समर्पण कर दिया है। इस मामले में पांच दिन पहले गाजीपुर पुलिस स्थानीय पुलिस के साथ पीड़िता के घर पहुंची और बयान लिया। उसके बाद पीड़िता ने अपने पति के श्राद्ध की रस्म पूरी की। अब वह अपने पति के साथ अमानवीय व्यवहार करने एवं दरिंदगी करने के मामले में न्याय की लड़ाई लड़ना चाहती है।
विज्ञापन

पीड़िता के भाई ने बताया कि एंबुलेंस में हुई हैवानियत की घटना में वह चश्मदीद गवाह है। पु़लिस ने बीते रविवार को ही फोन किया था, लेकिन उनकी बहन की तबीयत खराब थी और वे लखनऊ नहीं जा सके थे। उन्होंने बुधवार को लखनऊ जाने की योजना बनाई है। इस मामले में अब जिले की पुलिस भी जानकारी लेते हुए सहयोग कर रही है। दो दिन पहले पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह भी उसके घर गई थींं और उन्होंने स्थानीय पुलिस को सहयोग करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed