{"_id":"5fea089c8ebc3e3b9a5e0b0b","slug":"cropped-crop-farmers-sought-compensation-from-administration-siddharthnagar-news-gkp378676825","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्बाद हुई फसल का प्रशासन से मुआवजा मांगा 15-31-32","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्बाद हुई फसल का प्रशासन से मुआवजा मांगा 15-31-32
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्बाद हुई फसल, किसानों ने प्रशासन से मांगा मुआवजा
डड़वाराजा गांव के किसानों ने नहर के पानी से फसल खराब होने का दावा किया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। आधी अधूरी निर्मित नहर में पानी छोड़े जाने से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा ग्रामीणों ने प्रशासन से मांगा है। ग्राम पंचायत डड़वाराजा निवासी गांव के किसान सोमवार को जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे। डीएम के नहीं मिलने पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी को अपनी व्यथा बताई और मांगपत्र देकर मुआवजे की मांग की।
किसानों की अगुवाई कर रहे ग्राम डड़वाराजा के रामबहोर ने बताया कि नहर विभाग ने कुछ वर्ष पूर्व उनके गांव में नहर का निर्माण कराया था। आरोप है कि नहर का निर्माण पूर्ण कराए बिना ही छोड़ दिया गया था। इसका नतीजा यह होता है कि जब पानी छोड़ा जाता है तो अधूरे निर्माण के कारण पानी नहर से बहकर खेतों में चला जाता है। इससे इलाके की कई सौ बीघा फसलें जलमग्न हो जाती हैं। एक सप्ताह पहले भी विभाग ने नहर में पानी छोड़ा, इससे गांव और उसके आसपास के कई सौ बीघे खेत जलमग्न हो गए और फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने डीएम दीपक मीणा को पत्र देकर मांग की कि उनकी बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की। नहर विभाग को आधी अधूरी नहर का निर्माण पूर्ण कराने की भी मांग की। इस मौके पर महबूब अली, शकील अहमद, जान मोहम्मद, बुधिराम, शानुल्लाह, मो. हुसैन, इश्तियाक अहमद और रहमान आदि किसान मौजूद रहे। इस बाबत सरयू नहर खंड के जेई टी राम से संपर्क करने का प्रयास किया किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। उनका पक्ष मिलने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।