फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Crisis over, road construction begins

Siddharthnagar News: संकट दूर...सड़क का निर्माण शुरू

Fri, 12 Sep 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 12 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Crisis over, road construction begins
शोहरतगढ़ के करौंदा नानकार चौराहे से साहा गांव के पश्चिम चल रहा आरसीसी निर्माण कार्य। संवाद
धेंसा। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के करौंदा नानकार चौराहे से मनोहरी तक 1500 मीटर सड़क कई सालों से खस्ताहाल थी। इसके चलते कड़जहवा, कोड़रताल, सेबुई सेबुआ, मनोहरी, साहा, बनरही सहित दर्जनों गांवों के राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क में गड्ढे होने के कारण कई राहगीर गिरकर चोटिल हो जाते थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला अंक में आठ जून को सड़क में गड्ढे शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित हुई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के एई लालचंद ने शासन स्तर पर करौंदा नानकार, साहा एवं मनोहरी तक जाने वाली सड़क बनाने की स्वीकृति के लिए शासन को प्रेषित किया।
विज्ञापन

धनराशि आवंटित होने पर आबादी वाले क्षेत्र में 700 मीटर आरसीसी एवं गैर आबादी क्षेत्र में 800 मीटर पीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होने पर क्षेत्र के पद्माकर शुक्ल,अमर नाथ पांडेय, रमेश चंद्र शुक्ल, सिल्लू ओझा, अनिल निगम, सिन्टू विश्वकर्मा, रवि मिश्र सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed