{"_id":"688522693ac0726c95072e67","slug":"crisis-in-summer-instead-of-20-hours-of-electricity-only-18-hours-are-available-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-141764-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में संकट : दावा 20 घंटे का 18 घंटे ही मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में संकट : दावा 20 घंटे का 18 घंटे ही मिल रही बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती थम नहीं रही है। मुख्यालय होने के कारण नगर को 24 घंटे बिजली देने की व्यवस्था की गई है, लेकिन 18 घंटे ही मिल रही है।
नगर में 24 घंटे में चार से पांच बार कटौती हो रही है। शाम के समय ट्रिपिंग होती है। इसी तरह, ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे की जगह आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। ऐसे में भीषण गर्मी में बिजली कटौती लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
बिजली की आंख मिचौली इस कदर बढ़ गई है कि अब हर किसी को इस भीषण गर्मी में बिजली रुलाने लगी है। बढ़ते तापमान से उमस और गर्मी बढ़ती जा रही है।
इस बीच शहर से लेकर गांव तक हो रही बिजली कटौती ने लोगों के दिन का चैन व रात की नींद खराब कर दी है। ऐसे में बिजली कटौती से जहां लोगों को पूरे दिन पेड़ की छांव में बीत रहा है। वहीं रात छत पर टहल कर कट रही है।
विज्ञापन
बिजली कटौती का समय भी ऐसा है कि लोग भोजन करने, पढ़ाई करने, सोने के समय कटौती की जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में तो कभी-कभी पूरी रात बिजली गुल हो रही है। वहीं शहर की बात करें तो दिन में जहां ट्रिपिंग की समस्या हो रही है। वहीं रात में आठ बजे से लेकर 11:00 बजे के बीच कभी भी 10 से 20 मिनट के लिए बिजली काट दी रही है।