{"_id":"65ecd0a75a57119d830452c6","slug":"criminal-who-kidnapped-businessmen-and-demanded-ransom-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114112-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कारोबारियों को अगवा कर फिरौती मांगने वाला अपराधी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कारोबारियों को अगवा कर फिरौती मांगने वाला अपराधी गिरफ्तार
Sun, 10 Mar 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा पर बिहार से भारतीय व्यवसायियों का अपहरण कर नेपाली से फिरौती वसूलने वाले गिरोह के सरगना को नेपाल पुलिस ने शनिवार को विराटनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। नेपाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जिला पुलिस कार्यालय मोरंग के डीएसपी राजन दहल ने बताया कि राजन माझी निवासी भारत के बिहार के सीतामढी को नेपाल में एक होटल से गिरफ्तार किया गया है। उसने सोनवरसा बाजार के ईंट भट्ठा व्यवसायी अभिषेक कुमार का 16 जनवरी को अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ता गिरोह उसे नेपाल ले आया और 30 लाख रुपये में पहले सौदा किया। अंतत: बाद में 50 लाख भारतीय रुपये या 80 लाख नेपाली रुपये की फिरौती लेने के बाद 26 जनवरी की सुबह सरलाही के संग्रामपुर में नेपाल-भारत सीमा के पास उसे मुक्त कर दिया गया। सोनवरसा के दवा व्यवसायी कामेश्वर राय का भी दो दिसंबर को अपहरण कर इसी गिरोह द्वारा नेपाल लाया गया था।
पांच दिन बाद अपहर्ताओं ने 30 लाख रुपये यानी 48 लाख नेपाली रुपये की फिरौती लेकर 7 दिसंबर को महोत्तरी के सैमसी से उसे मुक्त कर दिया। जांच में पता चला कि अपहरण की इन दोनों घटनाओं में उसका गिरोह शामिल था। ऐसा लगता है कि फोन पर फिरौती मांगने की आवाज भी उसी की है। वह एक खतरनाक अपराधी है। डीएसपी गिरि के अनुसार गिरफ्तार राजन पर विराटनगर में कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसलिए जांच के बाद महोत्तरी को लाया जाएगा और बंधक मामले की सुनवाई की जाएगी।