फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Criminal shot in leg in police encounter, arrested

Siddharthnagar News: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर मेें लगी गोली, गिरफ्तार

Sun, 18 Feb 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Criminal shot in leg in police encounter, arrested
उसका थाना क्षेत्र के महुलानी गांव के मोड पर मुठभेड़ में घायल बदमाश।
सिद्धार्थनगर। एसओजी और उसका पुलिस की संयुक्त टीम की शुक्रवार रात एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई। दो तरफ से हुई फायरिंग में बदमाश के बायें पैर में गोली लगी और जख्मी होकर गिर गया। पुलिस ने उसके बाद से तमंचा और खोखा के साथ नकदी और कुछ सामान बरामद किया गया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश ने ही उसका थाना क्षेत्र में चार दिन पहले हुई चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला है। जिला अस्पताल में उसका इलाज करवाया गया। वारदात में कितने लोग शामिल थे। इसके बारे में जानकारी पुलिस ले रही है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने जारी प्रेसनोट के माध्यम से दी है।
विज्ञापन


एसपी के मुताबिक उसका बाजार थाना क्षेत्र में 13 फरवरी को हुई चोरी के मामले की जांच चल रही थी। वारदात को अंजाम देने वालों की धर पकड़ के लिए पुलिस लगी थी। शुक्रवार रात एसओ उसका रोहित कुमार उपाध्याय, एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस सेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह की संयुक्त टीम पकडी बाजार पर पुलिस भर्ती परीक्षा में व्यवधान डालने वाले असामाजिक तत्वों के संबंध में वार्ता कर रहे थे कि तभी सिद्धार्थनगर से एक मोटरसाइकिल उसका बाजार की तरफ जाने वाले मार्ग के तरफ आ रही थी। नजदीक आने पर पुलिस टीम उक्त गाड़ी को हाथ व टार्च से रोकने का इशारा किया गया तो बाइक बड़ी तेजी से पुलिस टीम के उपर बाइक चढ़ाने की नियत से आगे बढ़े। लेकिन पुलिसकर्मी बच निकले।
विज्ञापन

बाइक पर दो व्यक्ति सवार थे और यह चिल्लाते हुए भाग गए पुलिस वाले हैं और गाली देते हुए तेजी से निकल गए। शक पुख्ता होने पर कि ये दोनों संदिग्ध हैं। अपनी अपनी गाड़ियों में सवार होकर पुलिस टीम ने इनका पीछा किया गया। बाइक सवार संदिग्ध महुलानी जाने वाले मार्ग पर मुड़ गए पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया। आगे एक पुलिया पर पहुंचते-पहुंचते संदिग्ध की मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई पीछे बैठा व्यक्ति मोटरसाइकिल से असंतुलित होकर गिर गया। दूसरा संदिग्ध व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर भाग गया। उस समय उक्त संदिग्ध व्यक्ति ने थानाध्यक्ष रोहित उपाध्याय को निशाना लगाए हुए जान मारने की नियति से फायर कर दिया, जो उनके कान के बगल से सनसनाती हुई निकल गई। और वह बाल बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन बदमाश ने व्यक्ति तत्काल पुन: अपने तमंचे में दूसरी गोली भर लिया। यह देख जवाबी फायरिंग एसओ उसका ने कर दी। और गोली बदमाश के पैर में जाकर लगी। इसके बाद बदमाश चिल्लाकर गिर गया। पूछताछ में उसकी पहचान वसीम निवासी बुद्धनगर हालपता कांशीराम आवास बताया। पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार किया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। फरार बदमाश और गिरोह के बारे में पुलिस जानकारी ले रही है।

---

बदमाश के पास से ये सामान हुए बरामद

पुलिस के मुताबिक बदमाश के पास से एक अदद अवैध असलहा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक लोहे का ताला तोड़ने का उपकरण, चोरी का एक कैमरा व 5500 नकद, दो मोबाइल फोन, एक स्क्रीन टच मोबाइल आदि बरामद हुआ है।


---

पकड़ने वाली टीम में यह लोग रहे शामिल

एसओ उसका रोहित उपाध्याय, एसओजी प्रभारी शेषनाथ, सर्विलांस सेल प्रभारी सुरेंद्र सिंह, एसआई संतोष यादव, आरक्षी विद्यासागर यादव, शरद गुप्ता, नरेंद्र देव चौहान, राजीव शुक्ल, आशुतोष धर दुबे, वीरेंद्र तिवारी, छविराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed