फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   youth gone defecation got died, murder predicted

शौच गए युवक की मिली लाश, हत्या की आशंका

Wed, 12 Oct 2016 10:56 PM IST
सिद्धार्थनगर/ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
youth gone defecation got died, murder predicted
dead body - फोटो : demo pic
पथरा। पथरा के बनकटा गांव में सोमवार की शाम शौच को निकले युवक की मंगलवार की सुबह गांव से दो किलोमीटर दूर पथरा बांध पर झाड़ियों मेें लाश मिली। युवक के शरीर पर जख्म के निशान थे।
विज्ञापन

इसे देख कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बनकटा गांव निवासी इनसान अली का पुत्र मोहम्मद वसीम (22) सोमवार की शाम को घर से बाहर शौच के लिए निकला था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी मां वजीफा ने पड़ोस के अन्य लोगों के साथ खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार की सुबह पथरा बांध के पास कुछ लोगों ने झाड़ियों में एक युवक की खून से लथपथ लाश देखी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
इस बीच मृतक की मां भी मौके पर पहुंच गई और शव की पहचान अपने पुत्र वसीम के रूप में की। हाथ व शरीर के कई हिस्से में गंभीर जख्म थे।  मोबाइल व टार्च पास में पड़ा हुआ था। मौके मौजूद हर शख्स के जुबां से यही निकल रहा था कि किसी ने वसीम की बेरहमी से हत्या कर लाश को झाड़ियों में फेंक दिया है।

सूचना पर सीओ डुमरियागंज जटाशंकर राव व थानाध्यक्ष पथरा बाजार रवींद्र पांडेय मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रवींद्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed