फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Report filed in case of death of youth

Haridwar News: युवक की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 12 Oct 2026 05:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
Report filed in case of death of youth
बहादराबाद। बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ के पास कार की टक्कर से हुई बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संजीदा बानो निवासी गाड़ोवाली, थाना पथरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा मोहम्मद जफर (18) छह अक्तूबर की शाम भारापुर गांव से गाड़ोवाली लौट रहा था। पतंजलि योगपीठ के पास बहादराबाद मार्ग पर कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जफर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको शांतरशाह स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से देहरादून रेफर कर दिया। देहरादून ले जाते समय उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed