फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Wrangling young woman put on fire, death

तकरार पर युवती ने लगाई आग, मौत

Sat, 23 Apr 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wrangling young woman put on fire, death
जिला अस्पताल में विलाप करते मृतका के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में शनिवार को प्यार में तकरार के बाद युवती ने आग लगाकर जान दे दी। उसे बचाने की कोशिश में युवक भी झुलस गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। युवक के बयान के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के मेंहदावल थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय युवक बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है। बीएससी की परीक्षा के बाद वह इन दिनों नगर से सटे भीमापार गांव स्थित मौसी के घर आया था। युवक ने यहीं रहकर सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज से इंटर की पढ़ाई भी की है।
विज्ञापन

बताते हैं कि पढ़ाई के दौरान ही रिश्तेदार के घर में किराए पर रह रही एक युवती से उसकी नजदीकी बढ़ गई थी। शनिवार को वह उसी युवती से मिलने के लिए सिविल लाइन क्षेत्र में वाणिज्य कर कार्यालय के पास स्थित मकान में पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में युवक ने बताया कि यहां बातचीत के दौरान ही उनका आपस में विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध युवती सीधे रसोई में गई और वहां रखा मिट्टी का तेल शरीर पर उड़ेल कर आग लगा ली।
युवती को जलता देख युवक उसे बचाने के लिए कूद पड़ा। इस बीच दोनों बुरी तरह झुलस गए। उनकी चीख-पुकार सुन पहुंचे पास-पड़ोस के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ देर बाद ही युवती की मौत हो गई। युवक भी पचास प्रतिशत तक झुलस गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का बयान लिया। सीओ सदर अकमल खां के मुताबिक युवक का बयान लिया गया है। इसी के अनुसार छानबीन की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखे हुए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed