फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Worker's death by overcoming an unknown vehicle

अज्ञात वाहन से दबकर मजदूर की मौत

Mon, 25 Dec 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Worker's death by overcoming an unknown vehicle
जोगिया में हादसे के बाद मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जोगिया।  कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ पर स्थित तनजवा बांध के पास रविवार की रात एक अज्ञात वाहन ने मजदूर को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मजदूर उड़ीसा निवासी बताया जा रहा है। वह शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपारा गांव के एक ईंट-भट्ठे पर काम करने के लिए आ रहा था। शव की शिनाख्त भट्ठे के मुंशी द्वारा की गई।
विज्ञापन

उड़ीसा प्रांत के नयापारा थाना क्षेत्र के शाखाटोरा गांव निवासी अश्वनी कुमार सुराज (47) पुत्र अतवारु सुराज मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। वह अपने गांव अन्य लोगों के साथ जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के लखनपारा गांव स्थित एक ईंट- भट्ठे पर मजदूरी करता था। वह अपने साथियों के साथ उड़ीसा से आ रहा था। रविवार की शाम ट्रेन से उतरने के बाद साथियों से वह बिछड़ गया। सोमवार की सुबह जोगिया कोतवाली क्षेत्र के बांसी-नौगढ़ मार्ग पर स्थित तनजवा जाने वाले बांध के पास अज्ञात वाहन के कुचलने से उसकी मौत हो गई। सुबह लोगों ने लाश को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस के प्रयास के बाद भट्ठे के एक मुंशी द्वारा शव की पहचान अश्वनी के रूप में की गई। 
विज्ञापन

 फैजाबाद से अश्वनी कैसे आ रहा और किस वाहन के कुचलने से उसकी मौत हुई। पुलिस इस मामले की तहकीकात करने में जुटी है। इस संबंध में एसओ जोगिया हरिनारायन दीक्षित ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed