{"_id":"5804fbaf4f1c1b672c702c93","slug":"woman-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
double murder in noida
- फोटो : राजन राय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। दहेज की मांग को लेकर रविवार की रात पति व सास ने मिलकर विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी। विवाहिता का नाम संगीता (24) है। पुलिस ने मायका पक्ष की तहरीर पर हत्यारोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पति फरार है।
थाना क्षेत्र के ग्राम बेदौलागढ़ निवासी विवाहिता के पिता अनिरुद्ध पासी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पुत्री का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम सुकरौली निवासी रामकुमार के साथ किया। शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज में बाइक लाने की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित किया जाता रहा। पुत्री ने बाइक को मांगने से मना कर दिया था। इससे नाराज पति व सास कांती देवी ने पुत्री का गला दबा कर हत्या कर दिया।
इस संबंध में एसओ डुमरियागंज गोपालजी यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या, उत्पीडन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सास की गिरफ्तारी की जा चुकी है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।