फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   without treatment girl in hospital.

आठ घंटे अस्पताल में बेइलाज तड़पी किशोरी

Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
सिद्धार्थनगर।/ ब्यूरो
सिद्धार्थनगर।/ ब्यूरो Updated Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
without treatment girl in hospital.
अस्पताल का हाल - फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल के कर्मचारियों पर बाहरी दबाव इस कदर हावी है कि वह मानवीय संवेदनाओं को भी दरकिनार करने में नहीं हिचकते।
विज्ञापन

यह तब देखने को मिला
जब शुक्रवार को मारपीट में बुरी तरह जख्मी किशोरी को विपक्षी पक्ष के एक व्यक्ति के दबाव में रेफर कर दिया गया। अस्पताल के बाहर घंटों तक दर्द से छटपटाती किशोरी को लेकर परिजन बैठे रहे। बाद में एक राजनीतिक दल के लोगों ने मौके पर पहुंच कर हो-हल्ला मचाया, तब करीब आठ घंटे बाद घायल किशोरी को दोबारा अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।

कोतवाली जोगिया के ग्राम उदयपुर निवासी पीड़ित किशोरी कविता (14) के पिता अगमानंद ने बताया कि गुरुवार की रात करीब आठ बजे गांव की ही हमउम्र किशोरी से विवाद हो गया। इसी दौरान दूसरी किशोरी के परिजनों ने कविता को घसीट कर मारना शुरू कर दिया। पेट और छाती पर चोट आई। रात को नौ बजे पुलिस को मामले की सूचना देने के बाद पुत्री को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
सुबह सात बजे अस्पताल से भोजन लेने के लिए घर गया, इसी दौरान दूसरे पक्ष के साथ प्रधान के रिश्तेदार आए और डॉक्टर पर दबाव बना कर डिस्चार्ज करा दिए। मौके पर केवल घायल पुत्री और पत्नी ही थीं। दोपहर तक दोनों को लेकर वह अस्पताल में मदद के लिए भटकता रहा, मगर चिकित्साकर्मियों ने एक न सुनी। इस बीच किसी तरह जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं तक पहुंच गई। अस्पताल पहुंच कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनमानी का विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू किया तो दोबारा किशोरी को भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस संबंध में प्रधान के भतीजे अशोक कुमार यादव ने कहा कि पीड़ित किशोरी के परिजन बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। डॉक्टर पर कोई दबाव नहीं बनाया गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed