फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Villagers going to sell grain caught

ग्रामीणों ने बिक्री के लिए जा रहा अनाज पकड़ा

Mon, 25 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 25 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Villagers going to sell grain caught
खेसरहा में पकड़ाया पिकअप पर लदा अनाज। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बाजार में बिक्री के लिए ले जाया रहा खाद्यान्न सोमवार को ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ लिया गया। यह खाद्यान्न कुर्थिया गांव के कोटेदार का बताया जा रहा है। पुलिस ने पिकअप लदे खाद्यान्न को कब्जे में लेकर विभागीय अधिकारियों को सूचना दे दी है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन

विकासखंड के कुर्थिया गांव में अप्रैल माह के खाद्यान्न का उठान कोटेदार ने कर लिया था, लेकिन वितरण नहीं किया जा रहा था। इसकी शिकायत के बाद 11 अप्रैल को एसडीएम ने दुकान निलंबित कर दी थी। खाद्यान्न कोटेदार के पास ही पड़ा था। बताते हैं कि सोमवार को यह खाद्यान्न बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था। खाद्यान्न लादकर पिकअप जैसे ही गांव के बाहर बनकेगांव मदरसे के पास पहुंची, पुलिस के साथ मौजूद ग्रामीणों ने वाहन रोक दिया। 
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही वाहन पर बैठे तीन पल्लेदार फरार हो गए। चालक समेत पिकअप को पुलिस थाने ले गई। सरकारी बोरे में रखे खाद्यान्न को पुलिस ने कब्जे में लेकर विभागीय अफसरों व तहसील प्रशासन को सूचित कर दिया है। एसओ सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed