फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Uniformed miscreants entered the house ransacked

वर्दीधारी बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की

Sun, 10 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 10 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Uniformed miscreants entered the house ransacked
देहात में दो, नगर में एक घर में वारदात - फोटो : अमर उजाला
कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर आठ टोला महदेइया में शनिवार की रात खाकी वर्दी में आए बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। विधवा महिला और उसकी बहू को बंधक बनाकर हजारों रुपये नकदी सहित कीमती जेवरात उड़ा लिए। 
विज्ञापन

सूचना मिलने पर रविवार की सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की। हालांकि इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस को तहरीर का इंतजार है। बर्डपुर नंबर आठ के टोला महदेइया में विधवा जन्नतुन्निशा अपनी बहू के साथ घर में रहती है। पुत्र निजामुद्दीन मुंबई में नौकरी करता है।
विज्ञापन

जन्नतुनिशा के मुताबिक शनिवार की रात वह गैलरी में सोई थी। रात करीब तीन बजे तीन-चार की संख्या में अज्ञात लोग खाकी वर्दी में पहुंचे और बेटे के बारे में पूछते हुए घर की तलाशी लेेने की बात कहने लगे। अस्वस्थ होने का हवाला दिया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई की और जबरन अंदर कमरे का दरवाजा खोलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच मौके पर बहू को भी बदमाशों ने सास के साथ कमरे में बंद कर दिया। पास के दूसरे कमरे में रखा कपड़ा, जेवर, नकदी सहित अन्य सामान समेटने लगे। करीब आधे घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए।
असलहे से आतंकित कर धमकी दी कि शोरगुल मचाया तो गोली मार देंगे। किसी तरह कमरे से बाहर निकली सास-बहू ने घटना की जानकारी पड़ोसियों के माध्यम से पुलिस को दी। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।

पीड़िता के मुताबिक बदमाशों ने दो दिन पहले बैंक से निकाला गया 35 हजार नकद, सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान लूट लिया। इस संबंध में कपिलवस्तु कोतवाली प्रभारी एसके सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मुझ तक नहीं आई है। फिलहाल बिहरा गांव में आग बुझवा रहा हूं। थाने पर जाने के बाद इस बारे में कुछ बता पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed