फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Two murder arrested, recovered ax

दो हत्यारोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी भी बरामद हुई

Wed, 25 May 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 25 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two murder arrested, recovered ax
पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उसका बाजार थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव के प्रधान पति व पूर्व प्रधान लालमोहर की हत्या में शामिल दो हत्यारोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम को चौबाहे घाट पुल के पास से यह सफलता मिली। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार (कुल्हाड़ी) भी बरामद की है। दोनों आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का ईनाम घोषित था। हत्याकांड में नामजद दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में दोनों हत्यारोपियों को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए प्रभारी एसपी मंशाराम गौतम ने बताया कि मामले में मृतक के पुत्र मनोज की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

घटना के बाद से ही सीओ सदर अकमल खां के निर्देशन में पुलिस टीमें गठित कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी था। डॉग स्क्वाड की मदद से सर्चिंग की जा रही थी। बुधवार की सुबह उसका थाना क्षेत्र के चौबाहे घाट पुल के पास से थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व वाली टीम ने हत्यारोपी रमाकांत यादव व शुभकरन को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर कुछ देर बाद मदनपुर के सिवान में स्थित कुमरवा गड़वाही नाला के दक्षिणी किनारे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम में बिस्कोहर चौकी प्रभारी हरेंद्र पाठक, एसआई ओमप्रकाश यादव, हेड कांस्टेबल रामदरश यादव, यशपाल, दुर्गेश यादव, अमरनाथ उपाध्याय शामिल रहे। प्रभारी एसपी ने बताया कि दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। जल्द ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed