{"_id":"5a3e8fc24f1c1b96698bab2b","slug":"two-arrested-inmate-chopper-goods-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, माल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, माल बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चोरी के आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। स्वाट व त्रिलोकपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को बिस्कोहर पेट्रोल पंप के पास से दो अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब दो लाख रुपये का आभूषण व 10 हजार रुपये नकदी बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों बलरामपुर जिले के निवासी बताए जाते हैं। पुलिस का दावा है कि पिछले चार माह में जिले के भवानीगंज, इटवा, त्रिलोकपुर व सदर थाना क्षेत्रों में हुई आधा दर्जन चोरियों में इन्हीं का हाथ है। बलरामपुर में भी 13 चोरियों के मामले में दोनों वांछित हैं। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइन में शनिवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं की छानबीन के लिए संबंधित थानों की पुलिस के साथ स्वाट को लगाया गया था। शनिवार को स्वाट प्रभारी दीपक दुबे त्रिलोकपुर में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर ने दो चोरों के बिस्कोहर पेट्रोल पंप के पास होने की सूचना दी। त्रिलोकपुर एसओ ब्रह्मानंद गौड़ के साथ पहुंच स्वाट ने घेरेबंदी कर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उनकी पहचान रंगीलाल निवासी नईकिनिया थाना तुलसीपुर व हजारी शिल्पकार निवासी विशुनपुर थाना गैसड़ी जिला बलरामपुर के रूप में हुई। उनके पास से 10 हजार रुपये नकदी, 12 चांदी का पायल, एक जोड़ी पाजेब, तीन जोड़ी सोने की झाल, एक मंगल सूत्र, एक अंगूठी, एक जोड़ी हाथ प्लानी, एक जोड़ पिन सोने का, सोने की एक बाली बरामद की गई।
थाने पर लाकर पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि त्रिलोकपुर, भवानीगंज, इटवा व सदर में हुई चोरी की छह वारदातों को उन्होंने ही अंजाम दिया था। एसपी ने बताया कि दोनों चोरों के खिलाफ बलरामपुर जिले में भी 13 मामले दर्ज हैं। बलरामपुर के दोनों गैंगस्टर भी हैं। इनके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ त्रिलोकपुर ब्रह्मानंद गौड़, एसआई अर्जुन सिंह, कांस्टेबल आत्माराम जायसवाल, दुर्गेश यादव, उमेश कुमार, दिनेश, रमेश, राकेश कन्नौजिया, अवनीश सिंह, जुबेर अली, करुणेश यादव, अश्वनी राय, बृजेश गुप्ता, कमलेश पांडेय और मनीष दुबे आदि शामिल थे।