फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Try showing the rape of minors knife

चाकू दिखा नाबालिगों से दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 16 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 16 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Try showing the rape of minors knife
छेड़खानी - फोटो : amar ujala
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात चाकू के बल पर दो नाबालिग लड़कियों को डराकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। अपहर्ता अपने मंसूबे में कामयाब होते, इससे पहले ही लड़कियों ने शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

\पीड़ित लड़कियों के परिजनों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी चौकी अंतर्गत एक गांव की 14 वर्षीय बालिका अपनी सहेली के घर गई थी।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि इस दौरान गांव की एक रिश्तेदारी में आए युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर दोनों लड़कियों को चाकू से डरा-धमका कर थोड़ी दूर पर स्थित मंदिर के पास ले गए। वहां लड़कियों के मुंह में कपड़ा ठूंस कर गलत हरकत करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर पिटाई भी की। इस बीच मौका मिलते ही एक लड़की ने शोर मचा दिया। उनकी आवाज सुनकर परिजन सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखते ही आरोपी युवक वहां से भाग गए।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि एक आरोपी युवक के गांव में स्थित रिश्तेदार ने खुद के फोर्स में होने की धौंस दिखाते हुए मामले में सुलह समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में ढेबरुआ थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने कहा कि घटना की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed